बाल मोटे करने के उपाय और तरीके - How To Get Thicker Hair Naturally In Hindi - Nutrika Hair Oil
बालों से ही आपकी खूबसूरती निखरती है। लेकिन बालों का झड़ना आजकल आम समस्या हो गयी है। पतले बाल और गंजापन ऐसी समस्या है जिसे हर कोई जल्द से जल्द ठीक करना चाहता है।कुछ सामान्य कारक जो बालों को पतला बनाते हैं, उनमें शामिल हैं- शारीरिक या भावनात्मक तनाव, हार्मोन्स असंतुलन, पोषण की कमी, प्रदूषण, एलर्जी, बालों के लिए हानिकारक उत्पादों का इस्तेमाल करना, बालों की देखभाल सही से न करना और अनुवांशिक कारक।
अगर आपके बाल पतले हैं तो आपको उन्हें मोटा करने के लिए ट्रीटमेंट या किसी भी महंगे उत्पाद पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, कुछ बेहतरीन घरेलू उपाय भी हैं जिनके इस्तेमाल से आपके पतले बाल मोटे होने लगेंगे।
1. बाल मोटा करने का तरीका है हिना - Baal mota karne ka tarika hai heena
2. बालों को मोटा करें जैतून के तेल से - Balo ko mota jaitoon ke tel se kare
3. पतले बालों को मोटा करने का तरीका है एवोकाडो - Patle balo ko mota karne ka tarika avocado hai
4. पतले बालों को मोटा बनाना है तो मेथी के बीज का इस्तेमाल करें - Patle balo ko mota banana hai to methi ke beej ka istemal kare
1. बाल मोटा करने का तरीका है हिना - Baal mota karne ka tarika hai heena
बालों को मोटा करने के लिए हिना एक बेहतरीन उपाय है। हिना की पत्तियां आपके बालों को प्राकृतिक रंग देने में मदद करती है और उन्हें मोटा, मुलायम और टूटने से बचाती है।हिना का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -
पहला तरीका -
- सबसे पहले हिना की मुट्ठीभर पत्तियों को मिक्सर में डालकर मिक्स कर लें।
- उसमें कुछ मात्रा में पानी भी मिला लें, जिससे एक मुलायम पेस्ट तैयार हो सके।
- अब इस पेस्ट को दो घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर पेस्ट को बालों में लगाएं।
- जब हिना बालों में सूख जाए, तो कुछ घंटे बाद बालों को शैम्पू से धो लें।
- इसके अलावा, हिना पाउडर में कुछ मात्रा में पानी मिलाएं, जिससे एक मुलायम पेस्ट तैयार हो सके।
- अब इस पेस्ट में दही भी मिला लें।
- साधारण पानी की जगह आप ग्रीन टी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अब पेस्ट को बालो में लगाएं और लगाने के बाद उसे सूखने दें।
- आखिर में बालों को शैम्पू से धो लें।
2. बालों को मोटा करें जैतून के तेल से - Balo ko mota jaitoon ke tel se kare
जैतून का तेल बालों में सुरक्षा परत बनाता है। साथ ही, यह बालों को मुलायम और मजबूत भी करता है।जैतून के तेल का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -
पहला तरीका -
- सबसे पहले जैतून के तेल को गर्म कर लें और फिर उसे बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
- लगाने के बाद पांच मिनट तक मसाज करें।
- फिर बालों में तेल को 30 से 45 मिनट तक ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
- अब बालों को पानी से धोएं और फिर शैम्पू का इस्तेमाल करें।
- आप तेल को रातभर भी बालों में लगा हुआ छोड़ सकते हैं और सुबह में बालों को शैम्पू से धो सकते हैं।
दूसरा तरीका -
इसके अलावा, जैतून के तेल को कुछ मात्रा में शहद के साथ मिलाएं।
- अब इस मिश्रण को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
- लगाने के बाद इसे बालों में आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
- अब बालों को पानी से धोकर, फिर शैम्पू का इस्तेमाल करें।
- इस उपाय को हफ्ते में एक या दो बार दोहराएं।
3. पतले बालों को मोटा करने का तरीका है एवोकाडो - Patle balo ko mota karne ka tarika avocado hai
एवोकाडो का इस्तेमाल बालों को मोटा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को मॉइस्चराइज़ करता है और उन्हें सुरक्षा परत देता है, जिससे बाल टूटते नहीं हैं। साथ ही, इस फल में मौजूद विटामिन ई बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।एवोकाडो का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -
पहला तरीका -
- सबसे पहले एक एवोकाडो, एक केले और एक चम्मच जैतून के तेल को मिक्स कर लें। दूसरा तरीका -
- इसके अलावा, दो चम्मच वीट जर्म तेल को आधे पीसे एवोकाडो के साथ मिला लें।अब बालों को शैम्पू से धोएं। फिर इस मिश्रण को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
- लगाने के बाद 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
- अब बालों को पानी से धोकर शैम्पू से धोएं।
मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को सिर की त्वचा पर लगाएं।
लगाने के बाद मिश्रण को आधे घंटे के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। जिससे एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्व अच्छे से सिर की त्वचा में अवशोषित हो जाए।
आखिर में, बालों को पानी से धोकर शैम्पू से धोएं।
4. पतले बालों को मोटा बनाना है तो मेथी के बीज का इस्तेमाल करें - Patle balo ko mota banana hai to methi ke beej ka istemal kare
मेथी के बीज बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं और आपके बालों को मोटा करते हैं।मेथी के बीज का इस्तेमाल दो तरीकों से करें -
पहला तरीका -
- सबसे पहले आठ से दस घंटे के लिए दो से तीन चम्मच मेथी के बीज को पानी में भिंगोकर रख दें।
- फिर मेथी के बीज को पानी से निकालें और मिक्सर में डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट में आप दो चम्मच नारियल का दूध भी मिला सकते हैं।
- अब इस पेस्ट को बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं।
- लगाने के बाद आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें।
- अब बालों को गुनगुने पानी से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
- यह उपाय सिर की त्वचा को रूखा बनने से रोकता है और बालों को मोटा बनाता है।
No comments:
Post a Comment